रांची
कुड़मी समाज द्वारा चलाए जा रहे रेल रोको आंदोलन के चलते 20 सितंबर 2025 को कई महत्वपूर्ण ट्रेन सेवाएं प्रभावित की गयीं। वहीं, रेलवे ने यात्रियों को पूर्व सूचना देते हुए रद्द, आंशिक समापन, आंशिक प्रारम्भ और मार्ग परिवर्तन की जानकारी जारी की है। ये इस प्रकार है-
ट्रेन जो रद्द की गयीं:
• ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
• ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल

ट्रेनों का आंशिक समापन:
• ट्रेन संख्या 20887 रांची – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर
• ट्रेन संख्या 20893 टाटानगर – पटना वंदे भारत एक्सप्रेस: मूरी स्टेशन पर
• ट्रेन संख्या 20898 रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: टाटानगर स्टेशन पर
• ट्रेन संख्या 22892 रांची – हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस: टाटानगर स्टेशन पर
ट्रेनों का आंशिक प्रारम्भ:
• ट्रेन संख्या 68085 टाटानगर – बरकाकाना मेमू पैसेंजर: सुईसा स्टेशन से
ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन:
• ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू: निर्धारित समय के स्थान पर 16:10 बजे हटिया से प्रस्थान

ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन:
• ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस: झारसुगुड़ा – राउरकेला – रांची – मूरी – प्रयागराज के स्थान पर ईब – बिलासपुर – न्यू कटनी – मानिकपुर – प्रयागराज होकर चलेगी
• ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस: झारसुगुड़ा – रांची – बरौनी – मुज़फ्फ़रपुर के स्थान पर ईब – बिलासपुर – न्यू कटनी – मानिकपुर – प्रयागराज – अयोध्या धाम होकर चलेगी
• ट्रेन संख्या 22805 भुवनेश्वर – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (वाया – मूरी): अनुगुल – सम्बलपुर सिटी – झारसुगुड़ा – मूरी – गोमो – गया – पंडित दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर ईब – बिलासपुर – न्यू कटनी – मानिकपुर – प्रयागराज होकर चलेगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार योजना बनाएं।
